SC छात्रों के लिए पंजाब सरकार की नई पहल, इस काम के लिए जारी किए 25 करोड़ रुपए
punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 03:02 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में अनुसूचित जाति के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत पंजाब सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के पहली से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पुस्तकों की सप्लाई स्कीम के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 दौरान 25 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही तिमाही बंदिश से छूट देते हुए इस राशि को एक बार में ही खर्च करने की भी मंज़ूरी दी गई है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की सप्लाई की योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति के छात्रों को बिना वित्तीय बोझ के शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम छात्रों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एस.सी. छात्रों की बेहतरी से जुड़ी योजनाओं को अविलंब लागू किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

