SC आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, वकील ने रखा पक्ष

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 12:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू से जुड़े एक मामले की सुनवाई को लेकर आज पंजाब अनुसूचित जाति आयोग में पेशी तय थी। हालांकि, तय समय पर बिट्टू खुद आयोग के सामने उपस्थित नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील ने आयोग में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड जमा कराए। मामले की पड़ताल से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए राजेश सिंह छिब्बर, एसपी संगरूर भी आयोग के समक्ष पहुंचे और पुलिस की रिपोर्ट रखी। आयोग इससे पहले ही इस प्रकरण में संगरूर पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर चुका है।

यह पूरा विवाद उस वीडियो से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। बाद में बिट्टू ने अपने बयान को लेकर सार्वजनिक मंच से माफी भी मांगी।

आयोग के मुताबिक, बिट्टू को पहले 4 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन दिल्ली में आधिकारिक कार्य और निजी कारणों का हवाला देते हुए वह पेश नहीं हो सके। उनके वकीलों ने फोन के जरिए आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट की और समय बढ़ाने का आग्रह किया। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अगली सुनवाई के लिए 15 जून 2026 की तारीख को बुलाया गया था। आयोग ने संकेत दिए हैं कि अगली पेशी में मामले की दिशा तय की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News