मनोरंजन कालिया खतरे से बाहर, हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 11:06 PM (IST)

जालंधर (सोनू महाजन): पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अस्पताल पहुंचे और उनकी सेहत का हाल जाना।

रवनीत बिट्टू ने बताया कि कालिया जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके बावजूद वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मनोरंजन कालिया ने ब्लड प्रेशर की दो गोलियां ले ली थीं, जिसके कारण उनका बीपी अचानक 60 से नीचे चला गया। बीपी में इस गंभीर गिरावट के चलते वह बेहोश हो गए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद उनके डॉक्टर मित्र डॉ. मुकेश वालिया ने तुरंत उन्हें सीपीआर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. दीपांशु गुप्ता ने बताया कि कालिया को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। डॉक्टरों की टीम के अनुसार अब मनोरंजन कालिया की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News