पंजाब सरकार ने जारी किए सख्त Order, बाढ़ पीड़ितों के लिए भी बड़े ऐलान

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि हर बाढ़ पीड़ित को मुआवज़ा मिलेगा और इसके लिए विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि मुआवज़े का यह सिर्फ़ ऐलान नहीं रहेगा बल्कि इसे ज़मीन पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुआवज़ा पंजाब के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा होगा। उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले 25-40 रुपये के चेक दिए जाते थे और लोगों को उन्हें लेने के लिए भी परेशान होना पड़ता था। लेकिन इस बार मुआवज़ा समय पर और सीधे पीड़ितों तक पहुंचेगा।

सीएम मान ने कहा:

  • 30-40 दिनों में सर्वे का डाटा आ जाएगा और चेक तैयार हैं।
  • फसल के नुकसान पर 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा दिया जाएगा।
  • जहां 100% नुकसान हुआ है वहां एक महीने के भीतर पहला चेक दिया जाएगा
  • ​​​​​​​घरों के नुकसान का मुआवज़ा भी बढ़ाकर दिया जाएगा।
  • ​​​​​​​SDRF के तहत 6,800 रुपये की जगह 40,000 रुपये मुआवज़ा मिलेगा।
  • बाढ़ में मरे पशुओं के लिए 37,500 रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि यह समय कंजूसी करने का नहीं है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में अब तक 55 मौतें हुई हैं, जिनमें से 42 मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा दिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या ग़लत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News