पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 20 वेलफेयर बोर्ड तुरन्त प्रभाव से भंग
punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 08:09 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने तुरन्त प्रभाव से 20 भलाई बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इन बोर्डों के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन भलाई बोर्डों में कम्बोज वेलफेयर बोर्ड, बाजीगर और टप्परीवास वेलफेयर बोर्ड, ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड, खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड, दलित वेलफेयर बोर्ड, राय सिख वेलफेयर बोर्ड, राजपूत वेलफेयर बोर्ड, विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड, प्रजापत वेलफेयर बोर्ड, सैनी वेलफेयर बोर्ड, रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, गुज्जर वेलफेयर बोर्ड, बैरागी वेलफेयर बोर्ड, स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड, सैन वेलफेयर बोर्ड, पंजाब मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड, प्रवासी वेलफेयर बोर्ड, कनौजिया वेलफेयर बोर्ड और मसीह भलाई बोर्ड को तुरन्त प्रभाव से भंग कर दिया गया है। भंग कर दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here