गैंगस्टरों व अपराधियों को लेकर पंजाब सरकार श्वेत पत्र जारी करे : चुघ
punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 01:19 PM (IST)

जालंधर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि गैंगस्टरों व अपराधियों को लेकर पंजाब सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए और राज्य की बहादुर पुलिस फोर्स को लडऩे के लिए खुले हाथ दिए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि राज्य में भय का वातावरण पाया जा रहा है। राज्य का कोई भी ऐसा शहर या कस्बा नहीं है जहां लोगों से रंगदारी न मांगी जा रही हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कभी रंगदारी इक_ी हो रही है, प्लाटों पर कब्जे हो रहे हैं और बैंकों/वित्तीय संस्थाओं का कैश लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्यपाल के साथ अकारण ही भयभीत है। राज्यपाल को सरकार से कोई भी जानकारी लेने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल पद की गरिमा को बनाकर रखा जाना चाहिए। राज्यपाल का अपमान करने का उद्देश्य केवल निरंकुश सरकार चलाना है। उन्हें लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। तानाशाही सरकारें चलाने बारे सोचना भी नहीं चाहिए। ऐसा करके वह डा. भीमराव अम्बेदकर द्वारा बनाए गए संविधान को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मन में किस बात का डर है जो वह राज्यपाल से घबरा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here