भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पंजाब सरकार की चुप्पी, परगट सिंह ने साधा निशाना
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 10:47 AM (IST)
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता परगट सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (#IndiaUSTradeDeal) को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील देश और खासकर किसानों के लिए बहुत गंभीर मुद्दा बन गया है, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री इस पर पूरी तरह चुप हैं।
AAP के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए परगट सिंह ने कहा कि अक्सर छोटे-छोटे मुद्दों पर भी तुरंत और तीखी प्रतिक्रिया देने वाले मुख्यमंत्री मान इस महत्वपूर्ण ट्रेड डील पर चुप क्यों हैं? उनके मुताबिक, जब पंजाब के किसान इस डील को लेकर बेहद परेशान हैं, तो मुख्यमंत्री की ऐसी चुप्पी कई शक पैदा करती है।
कांग्रेस नेता ने सीधे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की यह चुप्पी साबित करती है कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान इस मामले में BJP के एजेंडे पर चल रहे हैं। उन्होंने इसे किसानों के हितों के खिलाफ एक गुप्त मिलीभगत बताया है।
#IndiaUSTradeDeal has become a serious issue for the nation, especially farmers.
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) February 13, 2026
AAP's duplicity is evident from the fact that Punjab CM @BhagwantMann, who reacts sharply to minor issues, remains completely quiet on this crucial trade deal, when Punjab farmers are much… pic.twitter.com/cmuaQPy3fV
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

