पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:17 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने में कई सरकारी छुट्टियों के चलते विद्यार्थियों को लगातार आराम मिल रहा है।

इसी कड़ी में आने वाले मंगलवार, 14 अप्रैल को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज नहीं होगा। लगातार मिल रही छुट्टियों से छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

