पंजाब में छुट्टियों की मांग के बीच बदला स्कूलों और दफ्तरों का समय, जानें नई Timings

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 04:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां करने की बजाय उनके समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 मई से स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला जा रहा है। नए आदेशों के अनुसार अब स्कूल और सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 1:30 बजे कर दी जाएगी। ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों की Duty 8 की जगह 6 घंटे होगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों और कर्मचारियों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है।

बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी की गई सलाह

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी व ORS पिलाएं।
  • दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • बाहर जाते समय सिर को कपड़े या कैप से ढककर रखें।
  • बच्चों को हल्के रंग और सूती कपड़े पहनाएं।
  • खाने में हल्का और सुपाच्य भोजन दें।
  • चक्कर, उल्टी या तेज सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News