पंजाब सरकार ने लिया 2,500 करोड़ का नया कर्ज, विपक्ष ने उठाए सवाल
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 11:50 AM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब लगातार कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। ताजा खबर सामने आई है कि पंजाब सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार कर्ज की इस राशि का इस्तेमाल राज्य में चल रहे विकास कार्यों और पूंजीगत परियोजनाओं पर किया जाएगा।
वहीं इस नए कर्ज को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लगातार बढ़ते कर्ज के कारण पंजाब की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है। विपक्षी दल के नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को ये साफ करना चाहिए कि वह कर्ज पर ली गई राशि कहां खर्च कर रहे हैं। विरोधियों का आरोप है कि पंजाब सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने से पहले 2.84 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था जो अब बढ़कर 4 लाख करोड़ के अधिक हो जाने का अनुमान है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

