Punjab में आज Severe Heatwave की चेतावनी, दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात, पढ़ें मौसम Update
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:07 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग जैसी गर्मी के कारण पंखे, कूलर और कई जगहों पर एसी भी पूरी राहत नहीं दे पा रहे। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप का प्रकोप शुरू हो जाता है और दोपहर तक शहरों की व्यस्त सड़कें भी कर्फ्यू जैसी सुनसान नजर आने लगती हैं। लोग हीटवेव (लू) से बचने के लिए दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जबकि जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोग शरीर को सूती कपड़ों से ढककर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग ने 27 मई को लेकर Severe Heatwave का येलो अलर्ट जारी किया है और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी दी है। विभाग की ओर से मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

