हाईवे पर लुटेरों का खौफ! तेजधार हथियारों से हमला कर कार लूटी, 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:03 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज) : थाना बहाववाला पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने गत रात्रि अबोहर आते समय सिरसा वासी एक व्यक्ति से वैगन कार और मोबाइल फोन लूट लिया था। प्रैसवार्ता के दौरान जिला पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशील कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी गुरु नानक नगर सिरसा ने थाना बहाववाला पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 26 फरवरी रात्रि करीब 10 बजे सिरसा से सीतो अबोहर हाईवे पर अबोहर आ रहा था कि गांव सुखचैन के निकट 5 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर मारपीट करते हुए उसकी वैगन आर कार व मोबाइल छीन लिया और उसे धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी जो उसे जान से मार देंगे।

जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि थाना बहाववाला पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 310 (2) व भादस की धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने टैक्नीकल तरीकों से जांच शुरू की और दोषियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाईं। तुरंत कार्रवाई करते हुए और कुछ ही घंटों में इस घटना को अंजाम देने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी की कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

गिरफ़्तार किए गए युवकों की पहचान रवि पुत्र रिशपाल निवासी भागसर हालबाद वरियाम नगर अबोहर , रमेश पुत्र सुभाष कुमार निवासी रायपुरा, सोनू पुत्र ओम प्रकाश निवासी खैरपुर, सुनील नाथ पुत्र बलराज निवासी कुलार, संजय पुत्र शिवराज निवासी खैरपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News