Weather: पंजाब में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आने वाले 5 दिनों के लिए जारी हुआ Alert

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 09:06 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।  चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है और साथ ही पंजाब और हरियाणा में 5 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गईं।  

अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे और स्वीयर कोल्ड डे की चेतावनी दी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 24 तारीख के लिए रेड अलर्ट जबकि 27 तारीख तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। शीतलहर के कारण पूरा दिन ठंड बरकरार रही।

दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 6 डिग्री रहा। फिलहाल शहर में 12 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक 25 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही हैं, लेकिन ये कितनी तेज हैं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News