Punjab : विवाहिता से दरिंदगी की हदें पार, घर के बाहर फेंककर फरार हुए .....

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 08:06 PM (IST)

जलालाबाद  : जलालाबाद के थाना वैरोके के अंतगर्त पड़ते गांव काठगढ़ में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहित महिला के साथ उसके पति व ससुर पर मारपीट करके गंभीर रूप में घायल कर मायके घर फेंकने के आरोप लगे है। विवाहित महिला के नाक पर प्रहार किए गए और बाल काट दिए गए और उसने अपने पति व ससुर पर यह भी आरोप लगाए हैं कि उसके प्राईवेट पार्ट पर कैंची से प्रहार किए गए, जिसको स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

उपचारधीन पीड़ित महिला के पिता व भाई ने बताया कि उसकी लड़की की शादी करीब 7 वर्ष पहले गांव काठगढ़ में हुई थी। उसके दो बच्चे, एक लड़की व एक लड़का हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुर द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। बीते कल वह 2 लाख रुपए दहेज के रूप में उन्हें देकर भी आए थे। इसके बावजूद लड़की के ससुर और पति द्वारा उनकी लड़की के साथ मारपीट की गई। उसके बाल काट दिए गए। उसका ना काट दिया गया। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी कैंची से वार किए गए।

उन्होंने बताया है कि उसके ससुराल घर में लड़ाई हुई और ससुराल परिवार द्वारा उनकी लड़की को उसके मायके गांव अरनीवाला में उसका पति व ससुर घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां गांव के लोग भी पहुंचे हैं। जख्मी महिला का भी आरोप है कि उसके पति व ससुर द्वारा लगातार उससे दहेज की मांग की जा रही है। उसे बोला जा रहा है कि वह अपने पिता से पैसे लेकर आए। अगर वह नहीं लेकर आती तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उधर, डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत नाजुक है, जिसके कारण फरीदकोट मैडिकल कालेज में रेफर किया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News