Punjab : 5 बच्चों की मां की घिनौनी करतूत, मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 02:14 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक सीमावर्ती गांव में रहने वाली 5 बच्चों की मां की घिनौनी करतूत सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ भाग गई। यह मामला थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस तक पहुंच गया है। यह महिला अपने एक बच्चे को अपने साथ ले गई है और बाकी 4 छोटे बच्चों को  उनके पिता और दादी के पास छोड़ गई है। इस घटना के संबंध में थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के एक सीमावर्ती गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया कि उसके 5 बच्चे हैं और उसकी पत्नी अक्सर अपने प्रेमी से बात करती रहती थी। जिसे कई बार फोन पर समझाया गया लेकिन इसके बावजूद वह नहीं रुकी और रात में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर एक बच्चे के साथ अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

इंस्पेक्टर जसवन्त सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज नहीं कर सकती, क्योंकि प्रेमी के साथ भागी महिला बालिग है, लेकिन केस महिला पुलिस फिरोजपुर को भेजा जा रहा है, ताकि दोनों पक्ष आपस में बैठकर बातचीत कर समस्या का समाधान हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News