भाजपा ने देश की जनता के हितों को पूर्ण करने वाला संकल्प पत्र किया पेश  : मलिक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 09:24 AM (IST)

अमृतसर(कमल): लोकसभा चुनाव के चलते जहां कांग्रेस ने अपना चुनावी मैनिफैस्टो जारी किया था, वहीं आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेतली, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।PunjabKesari

भाजपा द्वारा अपने संकल्प पत्र में युवाओं के विकास के लिए कई कदम उठाने का वायदा किया गया है, जिसे देश के भविष्य को तरक्की पर ले जाने वाला कदम माना जा सकता है। उपरोक्त शब्द प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहे। मालिक ने भाजपा द्वारा घोषित संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र सिर्फ चुनाव में लोक लुभावने वायदों वाला नहीं है बल्कि देश की जनता के हितों, आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है।
PunjabKesari
आम जनता के हितों को ध्यान में रख कर इस संकल्प पत्र को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव से पहले जो कहा था, उससे ज्यादा करके दिखाया है। हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। आज भारत की प्रतिष्ठा और प्रभुत्व विश्व में जितना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है, इतना पहले कभी नहीं बढ़ा। प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय राज नेता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News