पंजाब में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 15 नवंबर से लागू होगा नया सिस्टम
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 01:06 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में घर और कमर्शियल बिल्डिंग बनाने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से नक्शा पास करवाने, NOC और जमीन का CLU लेने की प्रक्रिया बदलने जा रही है। इसके बाद अब ये सुविधाएं एमसेवा एप के जरिए उपलब्ध करवाई जाएंगी जो कि पहले ई-नक्शा पोर्टल से मिलती थी।
वहीं इस नई व्यवस्था के लागू होने से पहले ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पुराने पोर्टल पर पहले से जमा फाईलें अभी अटकी हुई हैं। अधिकारियों को विभाग द्वारा पुरानी फाइलें 15 नवंबर तक क्लीयर करने के निर्देश दिए गए हैं पर पुराने पोर्टल के बार-बार बंद होने के कारण काम धीमा चल रहा है। वहीं नई एमसेवा एप पर आवेदन करने वाले लोगों को नई प्रक्रिया समझने में परेशानी आ रही है। इसके चलते उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नई व्यवस्था के लिए स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसके बाद होम लोन लेने वाले और कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि फाईलें पेंडिंग पड़ी हैं। गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार के समय ई-नक्शा पोर्टल शुरू हुआ था और एमसेवा एप 2020 में लॉन्च किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

