खुशी-खुशी बारात का इंतजार कर रहा था परिवार, फिर जो हुआ...

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 10:23 AM (IST)

अमृतसर (आर. गिल): स्थानीय सुल्तानविंड पत्ती इलाके में लाल चूड़ा पहनकर दुल्हन की पोशाक में लड़की अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो लड़की के माता-पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। अपनी बेटी की यह व्यथा देखकर लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लड़की ने भी गुस्से में अपना चूड़ा उतार दिया और फैसला किया कि अब वह इस लड़के से शादी नहीं करेंगी लेकिन उसे सजा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

love marriage

मौके पर मौजूद मीडिया से लड़की ने कहा कि जिस लड़के का वह इंतजार कर रही थी, वह शादी का झांसा देकर उसका इस्तेमाल कर रहा था। फिर उसने महिला मंडल की मदद ली, जिन्होंने कहा कि वे उन दोनों की शादी करा देंगे। दोनों परिवारों ने 30 मार्च को शादी की तारीख तय की थी, लेकिन लड़का बरात लेकर नहीं पहुंचा।

चर्च जाते-जाते लड़का-लड़की को हो गया था प्यार

दोनों में मेल जोल और प्यार संबंध कैसे बना इस बारे में लड़की ने बताया कि लड़का स्थानीय चर्च में आया करता था और वह भी उसी चर्च में जाती थी और वहीं उनकी जान-पहचान हुई और बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। उस समय शादी करने और साथ जीने-मरने की कस्में खाई गईं, लेकिन बाद में जब इस लड़के का मन भर गया तो उसने उसे छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरक संबंध बनाता रहा, इसलिए उसने फैसला लिया था कि वह उसी से शादी करेगी। उस लड़के की शिकायत महिला थाने में की तो वो शादी के लिए मान गया था और उसी फैसले के तहत आज उसकी शादी का दिन रखा था।

love marriage

अब लड़के से शादी नहीं करेगी, न्याय की लगाई गुहार

लड़की ने बताया कि अब भी वह उसे जहर खाकर मर जाने की धमकी देता था और यह भी कहता था कि शादी के बाद वह उसे अमृतसर में नहीं, बल्कि किसी दूसरे राज्य में रखेगा, लेकिन फिर भी वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन अब वह किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करेगी बल्कि पुलिस से उसे सजा दिलाने की गुहार लगाएगी।

क्या कहना है पुलिस का

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस लड़की का मामला पहले से ही महिला थाने में चल रहा है, इसलिए वे इस शिकायत को भी उसी थाने में भेजेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News