Punjab में कब पड़ेगी सर्दी ? मौसम विभाग ने दी नई जानकारी ! पढ़िए पूरी खबर
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 05:42 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब का मौसम सुबह-शाम में ठंडा महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर के पहले हफ्ते से ही सर्दी शुरू होगी। विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई बारिश अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में इस बार सर्दियां बेहद सख्त होने वाली हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि 2025 की ठंड अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बार केवल ठंड ही नहीं बल्कि घनी धुंध और शीतलहर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह से ही ठंड की हल्की दस्तक शुरू हो जाएगी। दशहरे और दिवाली के बीच हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन त्योहारों के बाद जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, ठंड और भी तेज होती चली जाएगी। दिसंबर और जनवरी के महीने इसके चरम पर होंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।