Punjab : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, इलाके में फैला दहशत का माहौल

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 07:06 PM (IST)

पठानकोट : चक्की नदी से सटे गैंग भदरोया में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रवासी नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ए.एस.पी. धर्मचंद वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे गांव भदरोया के प्रधान का फोन आया कि यहां गांव भदरोया में एक नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। पुलिस थाना डमटाल के अतिरिक्त पुलिस प्रभारी देवराज शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर गांव भदरोया में पहुंचे तथा नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की रानी (15) जोकि झुग्गी झोपड़ियां में रहती थी। वह घरों में साफ-सफाई करने का काम करती थी। वह सुबह 7 बजे अपने घर से चली गई। इस बीच उसके माता-पिता राजस्थान गए हुए थे। जब उसका मामा महेंद्र नहाने के लिए गया तो उसको वहां पर कुछ लोगों ने बताया कि उनकी भांजी का किसी ने कत्ल कर दिया है। महेंद्र ने देखा कि मोहन (40) पुत्र रामदास निवासी बिहार हाथ में दातर लेकर बाहर जा रहा था। तथा जब वह कमरे के अंदर गया तो देखा कि उसकी भांजी का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा। अभी यह जांच का विषय है कि आरोपी ने लड़की का कत्ल क्यों किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News