Punjab : 3 बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेमी संग फरार, पति का हाल बेहाल

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 01:00 AM (IST)

अमृतसर  (जशन): स्थानीय मजीठा रोड सिथ्त नौशहरा कालोनी निवासी मनप्रीत कौर उर्फ माणी अपनी 3 बच्चियों को लेकर भेद भरे हालातों से घर से गायब हो गई। उसके ससुराल व मायके वालों ने सभी जगह जाकर उसे तलाश किया, परंतु उसका कही भी कुछ अता पता नहीं चल रहा है। ये जानकारी उसके पति मनप्रीत सिंह तथा उसके ससुर मलूक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वो विगत कुछ दिन पहले घर से अपनी 3 लड़कियों को साथ लेकर बिना कुछ भी बताए कही चली गई। उन्होंने पुलिस चौकी बल कलां, थाना कंबो अमृतसर देहाती में लिखित तौर से शिकायत दी है, परंतु पुलिस कुछ खास नहीं कर रही है।

उन्होंने बताया कि माणी के बारे में उसके मायके गांव पक्का भीलोवाल थाना लोपोके में जाकर भी पूछताछ की तो वहां से भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर महिला माणी के मायके वालों ने उसकी गुम होने को लेकर थाना लोपोके में लिखित शिकायत दी है।

उसके पति मनप्रीत सिंह ने बताया कि वो उसे अक्सर ही अलग तौर से किराए के मकान में रहने के लिए उकसाती रहती थी, जिस पर उसने माणी को ना कहता था। उसके पति ने आगे अपनी पत्नी माणी पर आरोप लगाए कि उसका प्रेम प्रसंग उसके ही मायके के पास के गांव कच्चे भीलोवाल के एक युवक से चल रहा था और पता करने पता लगा है कि वो युवक भी उसी दिन से अपने घर से लापता है।

इस पर जब उसके ससुराल व मायके वालों ने पता किया तो उक्त युवक के मां-बाप ने पंचायत को कहा कि उनका लड़का उनके कहे-सुने में नहीं है। महिला माणी के ससुर मलूक सिंह ने बताया कि जब से माणी अपनी 3 बचिच्यों को साथ लेकर घर से गायब हुई है, तब से ही उसका पति मनप्रीत सिंह डिप्रेशन में चला गया है।

मलूक सिंह ने बताया कि विगत दिवस मनप्रीत सिंह की एक लड़की ने उसे फोन पर करके कहा कि वे एक प्रसिद्व गुरूद्वारे में है, तो वे तुरंत ही उक्त प्रसिद्व‌ गुरूद्वारे गए और वहां जाकर उसे ढ़ूढा, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।जब उन्होंने उक्त फोन नंबर पर संपर्क साधा तो वो बाद में वो नंबर सिव्च ऑफ आता रहा। उन्होंने पुलिस ने गुहार लगाई है कि माणी व उसकी तीनों बच्चियों को जलद से जलद ढूढा जाएं। वहीं पुलिस से सपंर्क करने पर पता चला कि पुलिस ने हरेक एंगल से अपनी जांच शुरू कर दी है। इलाके की विगत दिनों को सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News