पंजाब : 4 नगर परिषद चुनाव, जानें 2 बजे तक का वोट प्रतिशत

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:59 PM (IST)

गुरदासपुर (गोराया/विनोद): पंजाब की 4 नगर परिषदों गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां और शाम चौरासी (होशियारपुर) के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस संबंध में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शाम 4 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद स्टेट इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार पोलिंग स्टेशनों के अंदर तुरंत वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं इस दौरान दीनानगर में प्रशासन के दावे खोखले नजर आए क्योंकि यहां पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर का प्रबंध नहीं था जिस कारण बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

दोपहर 2 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

गुरदासपुर- 36.90 प्रतिशत
दीनानगर- 47.33 प्रतिशत
कादियान- 57.59 प्रतिशत
शाम चुरासी- 57.6 प्रतिशत

PunjabKesari

दोपहर 12 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

गुरदासपुर- 30.3 प्रतिशत
दीनानगर- 32.41 प्रतिशत
कादियान- 38.85 प्रतिशत
शाम चौरासी- 32.38 प्रतिशत

PunjabKesari

सुबह 10 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

गुरदासपुर- 15.1 प्रतिशत
दीनानगर- 15.38 प्रतिशत
कादियां- 16.16 प्रतिशत
शाम चौरासी- 19.54 प्रतिशत

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News