Jalandhar : खुशियां मातम में बदलीं! ASI के बेटे की अचानक मौ''त, 5 मई को होनी थी शादी
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:47 PM (IST)
जालंधर : मॉडल पुलिस स्टेशन शाहकोट के रहने वाले ASI सरवन सिंह के घर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनके जवान बेटे की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जरमनजीत सिंह (26) के तौर पर हुई है। जरमनजीत सिंह की शादी अगले महीने 5 मई को होनी थी और पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों में बिज़ी था, लेकिन शनिवार को अचानक शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। जरमनजीत का कल शाहकोट में मोगा रोड पर बने श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पिता स्वर्ण सिंह ने अपने बेटे के माथे पर सेहरा बांधा और रोते-बिलखते हुए अपने जवान बेटे को मुखाग्नि दी।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गुलजार सिंह थिंद, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, शाहकोट के एस.एच.ओ. दिलबाग सिंह, जगतार सिंह खालसा (पूर्व सरपंच), सुरिंदरजीत सिंह चट्ठा (पूर्व चेयरमैन), पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट यूथ विंग के अध्यक्ष सुधीर नाहर, ओंकार सिंह बराड़ डीएसपी नकोदर, लक्ष्मण सोबती सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, एएसआई जगतार सिंह, एएसआई कश्मीर सिंह, सिमरनजीत सिंह मलसियां, सीआईडी से दलबीर सिंह, राजिंदर सिंह, एएसआई मेजर सिंह, गुरमीत सिंह उप्पल (रिटायर्ड एएसआई), कांस्टेबल सुखदेव सिंह, कांस्टेबल रमनदीप कौर, कांस्टेबल लवप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह मंत्रा और जगदीप सिंह मौजूद थे। युवक की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके के लोगों ने दुख जताया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

