जालंधर के रिहायशी इलाके में Firing, बदमाशों ने घर पर किया हमला, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 01:34 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर के बूटा पिंड इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार यहां देर रात बदमाशों द्वारा घर पर हमला किया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह देर रात घर में बच्चों के साथ सो रही थी कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के बाहर आए। बदमाशों द्वारा उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर खिड़की और दरवाजे तोड़ने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान फायरिंग भी की। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस हमले के दौरान गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। पुलिस को मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियो को काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

