पंजाब पुलिस ने 500 करोड़ के नशे सहित पकड़ा कांग्रेसी नेता, कैबिनेट मंत्री ने किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 01:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे की रोकथाम पर बात करते हुए कांग्रेस-बीजेपी पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोहित भी मौजूद रहे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने सबसे पहले 105 किलो हेरोइन के साथ आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अखबारों में छपी खबर दिखाई और कांग्रेस नेता पर इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। सोंध ने कहा कि ये खबरें भाजपा व कांग्रेस का असली चेहर पंजाब की जनता के सामने उजागर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह लाहौरिया को अमृतसर के बाबा बकाला में गिरफ्तार किया गया था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने रेड करके105 किलो हेरोइन, 31 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 घरेलू कट्टा बरामद किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि कांग्रेस जैसी पार्टी से जुड़े व्यक्ति के पास से इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि खेप पाकिस्तान से आई थी। यह पहले जम्मू पहुंची और वहां से पंजाब आई। उन्होंने कहा कि इस नशे की मार्केट कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है।

इसके साथ ही तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हाल ही में फिरोजपुर देहाती की विधायक रह चुकी पूर्व विधायिका सतकार कौर गहिरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनसे अपना पल्ला झाड़ते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा बढ़ाने वाली अकाली-भाजपा की सरकार थी। उनके कार्यकाल में नशा शिखर पर गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News