पंजाब में सियासी धमाका! पूर्व कैबिनेट मंत्री का पोता अकाली दल में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 01:18 PM (IST)
लुधियाना : आज पंजाब की पॉलिटिक्स में एक बड़ा उलटफेर हुआ, जब भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अमित गोसाईं ने इस्तीफा दे दिया और कुछ समय बाद अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और साथ ही विधानसभा हलका लुधियाना सेंट्रल से हलका इंचार्ज भी नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि अमित गोसाईं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सतपाल गोसाईं के पोते हैं।
Delighted to welcome Mr Amit Gosain— grandson of the respected former Minister & senior BJP leader from Ludhiana, Late Sh. Satpal Gosain— into the Shiromani Akali Dal family!
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 10, 2026
Amit, who ably supported Gosain Sahab with constituency works, has resigned as BJP spokesperson. I am… pic.twitter.com/RlPnaLZt7H
सुखबीर सिंह बादल ने अमित गोसाईं का शिरोमणि अकाली दल के परिवार में स्वागत किया और कहा कि अमित अपने दादा सतपाल गोसाईं के काम में उनका साथ देते रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्पोक्सपर्सन पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सुखबीर ने भरोसा जताया कि अमित गोसाईं के आने से शिरोमणि अकाली दल और मजबूत होगा।
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अमित गोसाईं को लुधियाना सेंट्रल से हलका इंचार्ज बनाया और यह भी कहा कि अकाली दल में उनके साथ शामिल हुए है उनका भी पूरा सम्मान और अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
इससे पहले सतपाल गोसाईं ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह आज दुखी मन से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनसे पार्टी की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही गोसाईं ने कहा कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, यह सभी जानते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में 'जय श्री राम' भी लिखा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

