माइनिंग को लेकर अकाली दल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, दिया अल्टीमेटम

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 03:43 PM (IST)

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल पिछले 4 सालों से एक मुद्दा उठा रहा है। इसी के चलते आज यह प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है। दरअसल, मामला यह है कि पिछले 4 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। केजरीवाल ने गारंटी के रूप में यह बात कही थी कि पंजाब सरकार ने 20 हजार करोड़ माइनिंग से इक्ट्ठा करना है इसलिए और कर्ज उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और राज्य को कर्ज मुक्त किया जाएगा। अब हो यह रहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी जेबों में डाल रहे हैं।

दाखा के गांव गोरसियन खान मोहम्मद का है मामला

जानकारी के अनुसार आज जो मुद्दा उठाया जा रहा है कि वह दाखा इलाके से संबंधित है। गांव गोरसियन खान मोहम्मद में 8-9 दिन पहले एक घटना घटी जिसमें पुलिस की दखलअंदाजी हुई, मारपीट हुई। मौके पर जमकर झड़प हुई और कई बेगुनाह लोगों पर जुल्म ढाया गया। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस इंसाफ करेगी लेकिन इस माइनिंग के मुद्दे पर मनप्रीत सिंह इयाली का एक बयान तक नहीं आया। दरअसल, इस सारे काले धंधों में उन्होंने खुद जांच की और इस दौरान पाया कि वहां का ठेकेदार कह रहा है कि जो खड्ड से माइनिंग करने के बाद पैसे आते हैं वो हल्का इंचार्ज के पी.ए. को दिए जा रहे हैं।

गांव के सरपंच और परिवार पर बरसा कहर

इसी माइनिंग से मिलने वाले हिस्से को लेकर हल्का दाखा के इंचार्ज डॉ. के.एन.एस. कंग और पनसप के चेयरमेन डॉ. तेजपाल सिंह गिल के बीच लड़ाई हुई। पैसा लोगों का और इसकी लूट को लेकर यह झड़प हुई। पुलिस जो है वह ठीक से अपना फर्ज नहीं निभा रही। यह सरकारी खड्ड है जिसमें से 200-250 परिवार की रोजी-रोटी चल रही है। इसका उद्घाटन खुद पंजाब के मुख्यमंत्री ने खुद किया था। इस खड्ड के बंद होने पर उन सबके घर में रोटी नहीं पक रही। घटना में झड़प दौरान गांव के सरपंच के साथ, उसके भाई के साथ और उसके एक नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनके ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों की तोड़फोड़ की गई। इस घटना में गांव का पूर्व सरपंच भी इन सबमें शामिल है।

सरकार और पुलिस प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

उन्होंने चेतावनी देते कि यह मुद्दा उनके आपस का था लेकिन अब यह मुद्दा उनके हलके का बन गया है। शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस प्रशासन और आम आदमी पार्टी को यह कह रहा है कि पुलिस प्रशासन को साफ कर दिया जाए और अगर फिर भी पुलिस द्वारा इस बारे में केस दर्ज नहीं किया जाता और एम.एल.आर. पर लिखे जाते समय पनसप के चेयरमेन डॉ. तेजपाल सिंह गिल, जिला प्रधान पर केस दर्ज नहीं किया जाता तो 5 मई के बाद प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते कहा कि उन्हें केस भी दर्ज करवाने आते हैं और लड़ाई भी लड़नी आती है।

गरीब परिवारों के साथ खड़ा अकाली दल

आगे उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवारों के साथ खड़े हैं। बेगुनाहों पर हो रही मारपीट बिल्कुल बर्दाशत नहीं की जाएगी। इस दौरान कोई हल्का इंचार्ज है तो कोई बड़े पद पर बैठा है। अगर इन सभी पर केस दर्ज होने चाहिएं। पंजाब में यह जो लूट हो रही है और गरीब लोगों का जो नुकसान हो रहा है उसे बचाने के लिए शिरोमणि अकाली दल को जिस हद तक जाना पड़ा वो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन को शिरोमणि अकाली दल और किसानों का डर है। 5 मई तक दिए गए अल्टीमेटम के खत्म होने के बाद ही उनके द्वारा किसी प्रकार के प्रदर्शन किए जाएंगे लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ही पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी एस.एस.पी. से कोई बात नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News