रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, विवाहिता ने अपने पति पर लगाए रूह कंपा देने वाले आरोप

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 01:08 PM (IST)

लुधियाना (राज): रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही पति पर गंभीर और रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति न केवल उसे प्रताड़ित करता था, बल्कि घर के खर्च और बच्चों की स्कूल फीस मांगने के बदले उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण जैसी घिनौनी हरकतें करता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद आरोपी पति विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2008 को विवेक कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति का असली चेहरा सामने आने लगा और उसने उसे तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, जब भी वह अपने पति से घर चलाने के लिए पैसे या बच्चों की पढ़ाई का खर्चा मांगती, तो आरोपी पति उसे अपनी मर्जी के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता।

विरोध करने पर बनाया वीडियो, मारपीट कर आधी रात निकाला बाहर 

महिला ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके साथ गैर-कुदरती तौर पर संबंध बनाता था। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास इस घिनौनी हरकत की वीडियो क्लिप भी मौजूद है, जिसे वह सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपने के लिए तैयार है। जब भी उसने इस जुल्म का विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। अत्याचार की इंतहा तब हो गई जब इसी रंजिश के चलते आरोपी पति ने 7 अप्रैल को पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News