कंपनी को अपने ही कर्मचारी ने लगाया चूना, ठगी का पूरा मामला कर देगा हैरान

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना (राज): विश्वास के नाम पर विश्वासघात और साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस शख्स पर कंपनी के ऑनलाइन कारोबार को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उसी ने कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर कब्जा जमाकर पूरी फर्म को चूना लगा दिया। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मनमोहित पाल की शिकायत की जांच के बाद आरोपी कीर्तन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मनमोहित पाल की कंपनी ने फरवरी 2020 में आरोपी को फेसबुक और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के काम के लिए रखा था। कंपनी का मुख्य बिजनेस ऑनलाइन ग्राहकों पर टिका था, जो वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते थे। लेकिन आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने कंपनी की जड़ें काटने की साजिश रच डाली। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शातिराना तरीके से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद संपर्क नंबर बदल दिए और वहां अपना निजी मोबाइल नंबर डाल दिया। ऐसा करने से कंपनी के पास आने वाले सभी ऑनलाइन ग्राहक और बिजनेस इंक्वायरी सीधे आरोपी के पास जाने लगी। 

इतना ही नहीं, आरोपी ने कंपनी के कीमती डेटा का गलत इस्तेमाल किया और बाद में वेबसाइट को पूरी तरह ब्लॉक करके बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस धोखेबाजी के कारण कंपनी का चलता-फिरता कारोबार ठप हो गया है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News