70 लाख से अधिक की धोखाधड़ी: कपड़ा व्यापारी को लगाया चूना, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:05 AM (IST)

लुधियाना(राज): व्यापार की आड़ में लाखों की ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमित जैन द्वारा दी गई शिकायत की पुलिस पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि एक शातिर व्यक्ति ने व्यापारिक संबंधों का फायदा उठाते हुए पीड़ित व्यापारी को करीब 70,38,789 रुपये का वित्तीय चूना लगाया है।

2018-19 में खरीदना शुरू किया था कपड़ा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुभाष कुमार ने साल 2018-19 में अमित जैन से कपड़ा खरीदना शुरू किया था। शुरुआत में विश्वास कायम करने के बाद आरोपी अक्सर माल उधार पर ले जाने लगा। समय-समय पर आरोपी ने भारी मात्रा में कपड़े की खरीदारी की, लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो वह आनाकानी करने लगा। 

पीड़ित के साथ की धोखाधड़ी 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की तरफ पीड़ित व्यापारी की कुल 70 लाख 38 हजार 789 रुपये की बकाया राशि निकलती थी।  आरोपी ने यह रकम अदा करने के बजाय पीड़ित के साथ धोखाधड़ी की और भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। अमित जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News