मुनाफा कमाने का झांसा देकर 19.96 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 08:40 AM (IST)

लुधियाना (राज): ज्यादा मुनाफा  कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का एक नया मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पीड़ित और उसके बेटे को अपने झांसे में लेकर करीब 19.96 लाख रुपये हड़प लिए और न तो कोई मुनाफा दिया और न ही उनके मूल पैसे वापस किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार,  इंदरजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपस में सांठ-गांठ करके उसे और उसके बेटे जगमोहित सिंह को भारी मुनाफा देने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने कुल 19,96,110/- रुपये उन्हें दे दिए। पैसे हासिल करने के बाद आरोपियों की नीयत खराब हो गई। उन्होंने न तो तय वादे के मुताबिक कोई प्रॉफिट दिया और न ही ली गई रकम वापस लौटाई। जब पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर सिर्फ सिंह, लखविंदर सिंह और हरमीत कौर के खिलाफ (धोखाधड़ी और अमानत में खयानत) का केस दर्ज कर अगली तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News