लुधियाना में प्रतिष्ठित फर्म मालिक से लाखों की धोखाधड़ी, कर्मचारियों पर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 10:14 AM (IST)

लुधियाना (राज): दिल्ली रोड स्थित समराला चौक के पास एक प्रतिष्ठित फर्म के मालिक के साथ अपनों द्वारा ही लाखों की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिन कर्मचारियों पर फर्म की जिम्मेदारी का भरोसा था, उन्होंने ही मालिक के साथ धोखा करते हुए फर्म के खाते और सामान में भारी हेरफेर कर उसे घाटे की कगार पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 'बी.के. ऑटो एजेंसी' के मालिक, जगमोहन गुप्ता जो बैटरी और सोलर सिस्टम का कारोबार करते हैं, ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनकी फर्म में मंजीत सिंह और हर्ष मित्तल बतौर मैनेजर तैनात थे। वहीं, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी ड्राइवर और डिलीवरी मैन का काम संभालता था, जबकि प्रतीमा उर्फ परी फर्म के अकाउंट्स (खाते) का पूरा लेखा-जोखा देखती थी। इन चारों ने मिलीभगत कर उसकी गैर-हाजिरी का फायदा उठाया और फर्म के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर लाखों रुपयों का गबन कर दिया। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का अहसास तब हुआ जब उसने फर्म के हिसाब-किताब की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि फर्म की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और वह भारी घाटे में जा चुकी है। आरोपियों ने अत्यंत शातिराना तरीके से इस गबन को अंजाम दिया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर गबन की गई राशि का सटीक पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News