पंजाब पुलिस के ASI की बेटी की हरकत ने उड़ाए सब के होश, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:51 PM (IST)

मोगा (कशिश सिंगला): पंजाब पुलिस के ASI की बेटी ने सबको हैरान कर दिया है। पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की बेटी ने अपने जिंदा पिता को मरा हुआ बता दिया और उनका डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा लिया। हालांकि, यह धोखाधड़ी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की ने कथित तौर पर इसका इस्तेमाल पढ़ाई के लिए लोन लेने के लिए किया, जबकि उसे लोन नहीं मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोगा पुलिस ने लवप्रीत कौर के खिलाफ नकली डेथ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके बैंक से पढ़ाई के लिए लोन लेने के आरोप में केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता पंजाब पुलिस में कर्मचारी हैं और मोगा के बाघापुराना में तैनात हैं। यह कार्रवाई एक शिकायत और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 नवंबर 2025 को फरीदकोट के रहने वाले राजबिंदर सिंह भंगर द्वारा मोगा के SSP के पास शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोगा के गांव दुनेके की रहने वाली लवप्रीत कौर, उसके पिता लखवीर सिंह, भाई मनप्रीत सिंह और मां गुरविंदर कौर ने लखवीर सिंह का नकली डेथ सर्टिफिकेट बनाकर बैंक और इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को गुमराह किया। लवप्रीत कौर ने करीब 35 लाख रुपये के स्टडी लोन के लिए अप्लाई किया था।

पुलिस जांच में पता चला कि लवप्रीत कौर ने विदेश (UK) में पढ़ाई के लिए वीजा और लोन प्रोसेस शुरू किया था। उसने पहले एक इमिग्रेशन एजेंसी में अपने डॉक्यूमेंट्स जमा किए। बाद में, लोन प्रोसेस के लिए डॉक्यूमेंट्स दूसरे एजेंट्स के जरिए भेजे गए। इसी प्रोसेस के दौरान, कथित नकली डेथ सर्टिफिकेट भी जमा किया गया। जांच में यह भी पता चला कि लोन एप्लीकेशन अप्रूव नहीं हुई थी। लखवीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

दूसरी ओर, लवप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि कुछ एजेंट्स ने उसकी जानकारी के बिना उसके डॉक्यूमेंट्स और फोटो का इस्तेमाल करके लोन के लिए अप्लाई किया और उसके पिता का डेथ सर्टिफिकेट भी तैयार कर लिया। हालांकि, लवप्रीत अपने दावों के सपोर्ट में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। इसके आधार पर पुलिस ने लड़की के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News