Punjab में प्रशासनिक फेरबदल, Gurpreet Singh Bhullar सहित कई अफसरों के तबादले
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 04:57 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 वरिष्ठ IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IGP बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों के SSP भी बदले गए हैं। जिन जिलों के SSP का तबादला किया गया है, उनमें पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा आदि शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, तबादले किए गए सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है।



