पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल! 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' में शामिल होंगे मौजूदा विधायक

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 01:27 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच, दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही शिरोमणि अकाली दल वारिस दे पंजाब पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद मिलने की भी चर्चाएं हैं।

दरअसल, मनप्रीत अयाली 2022 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2 दिसंबर के हुक्मनामे में अयाली को श्री अकाल तख्त साहिब ने नई भर्ती कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था। इस भर्ती के बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत का गठन किया था, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। करीब 2 हफ्ते पहले खडूर साहिब के सांसद मैंबर अमृतपाल सिंह के पिता अयाली से मिले थे, जिसके बाद अयाली के अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। 

अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मनप्रीत अयाली कल ही अकाली दल पंजाब में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, मनप्रीत अयाली को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चा है, क्योंकि सांसद अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ जेल में हैं और उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी अयाली को कोई अहम पद दे सकती है, ताकि वह आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने का काम कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News