पंजाब में 22 जुलाई को लेकर बड़ा ऐलान, दोपहर 12 से 3 बजे तक...
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 03:27 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में किसानों ने 22 जुलाई को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष तेज करने का फैसला किया है। स्थानीय शहीद करनैल सिंह इसड़ू भवन में हुई एक अहम मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया कि 22 जुलाई को पंजाब और हरियाणा के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। मीटिंग में कहा गया कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। लुधियाना जिले के 3 बड़े टोल प्लाजा लाडोवाल, घुलाल और चौकीमान इस संघर्ष का मुख्य केंद्र होंगे, जहां किसानों द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
मीटिंग को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने साफ किया कि यह संघर्ष भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी बिल ला रही है और कॉर्पोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग किसान संगठनों के नेता मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

