लुधियाना में 12 से 15 जुलाई तक होगी जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप, अंडर-14 और अंडर-17 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 02:06 PM (IST)
लुधियाना: लुधियाना वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में 12 से 15 जुलाई तक जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के एवं लड़कियां भाग लेंगे। अंडर-14 वर्ग में 1 जनवरी 2013 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी, जबकि अंडर-17 वर्ग में 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। इसके साथ ही आयु सत्यापन के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के सचिव सुखबीर सिंह ढालीवाल और अध्यक्ष जे.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने दी।
उन्होंने ने बताया कि वहीं प्रत्येक टीम से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, जबकि प्रत्येक खिलाड़ी को 10 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा। सभी प्रतिभागी टीमों को निर्धारित खेल किट में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों तथा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें चैंपियनशिप में प्रवेश या अन्य जानकारी के लिए नरिंदरपाल सिंह (7009002740) तथा रविंदर सिंह (7986930020) से संपर्क किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

