लुधियाना में चोरों का आतंक! एक महीने में 3 बार टूटा दुकान का ताला
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 08:05 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी के इलाके में चोरों के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है परंतु इस इलाके में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इस इलाके में चोरों द्वारा दुकानों और घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जिस बारे में आज सरूप नगर मे करियाने की दुकान चलाने वाले अशोक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक महीने में उसकी दुकान के तीन बार ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई है। परंतु हर बार उसकी दुकान में चोरी होने से बचाव हो जाता है।
पीड़ित अशोक पांडे ने बताया कि 2 दिन पहले अशोक नगर में एक्टिवा और मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर दुकान और घर के अंदर से मोबाइल और नगदी चोरी की गई थी, वहीं चोरों द्वारा उसकी दुकान के ताले तोड़े गए परंतु उस समय साथ वाले घर के ऊपर एक महिला खड़ी हुई थी जिसने चोरी करने आए चोरों की मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और शोर मचा दिया जिसके बाद चोरी करने आए चोर उसकी दुकान के तले तोड़ने के बाद बिना चोरी किये वहां से फरार हो गए।
पीड़ित दुकानदार अशोक पांडे ने बताया कि पिछले महीने भी उसकी दुकान के ताले तोड़े गए थे और उसके बाद पिछले हफ्ते भी ताले तोड़ कर चोरी करने की कोशिश हुई थी। पीड़ित ने बताया कि 2 दिन पहले भी उसकी दुकान के ताले तोड़े गए थे परंतु दुकान में सामान चोरी होने से बचाव हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त चोरों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे और
रात के समय इलाके मे पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
पीड़ित दुकानदार अशोक पांडे ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि इस इलाके में रात के समय होने वाली चोरियों को रोकने के लिए 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। अगर इस इलाके में पुलिस की गाड़ियां रात के समय थोड़ी-थोड़ी देर बाद चक्कर लगाती रहेंगी तो चोरों में डर बना रहेगा और इससे चोरी की घटनाओं में काफी कमी हो सकती है।

