Punjab : निजी स्कूल की बस हादसाग्रस्त, मौके पर मची चीख पुकार, बाल-बाल बचे बच्चे

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 09:33 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश): एक निजी स्कूल की बस सड़क पर लगे खंभे से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस दोपहर 3 बजे के करीब होशियारपुर के गांव आनंदगढ़ के पास एक सड़क पर लगे खंबे से जा टकराई, जिससे बस में सवार 20 के करीब बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। उनके अभिभावकों में भी चिंता का भाव पैदा हो गया। बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को वहां से अपने वाहन पर अपने-अपने घर लेकर गए। किसी भी प्रकार के जाने वाले नुकसान होने का समाचार नहीं है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के एस,एच,ओ, बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि वह मौके पर गए थे।

उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने बस को खड़े खंबे में मार दिया था जिससे कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आईं। उन्होंने कहा कि बस को विकास नाम का ड्राइवर चला रहा था। जिसका बाद में सिविल अस्पताल से डॉप टैस्ट करवाया गया। टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके खिलाफ कानून अनुसार मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News