Punjab : होटल में युवती से दुष्कर्म, बेहाल हालत में पीड़िता पहुंची थाने

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 07:21 PM (IST)

लुधियाना (राज): शादी का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में केस दर्ज किया गया है। आरोपी गांव लोहारा का रहने वाला रूमिंदर सिंह उर्फ गगनदीप सिंह है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह बलौंगी (मोहाली) के एक पी.जी. में किराए पर रहती थी। अगस्त 2022 में उसकी मुलाकात आरोपी रूमिंदर के साथ हुई थी। वह उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने अपने रिश्तेदारों से भी मिलवाया था। परिवार ने कहा था कि वह बेटी की शादी के बाद बेटे की शादी उसके साथ करवा देंगे। मगर वह अब ऐसा नहीं कर रहे थे। वह अक्सर उसके घर पर भी जाती थी और वह उसके साथ घर पर भी अवैध संबंध बनाता रहा था।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी रूमिंदर सिंह उसे शुक्रवार को होटल में लेकर गया था, जहां पर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उससे पैसों की मांग करने लगा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी वीडियो इंटरनैट पर डालने की धमकियां दी। यही नहीं, आरोपी ने उसका मोबाइल और उसके पर्स में पड़े रुपए भी छीन लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उससे बुरी तरह से मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। वह फटे हुए कपड़े व बेहाल हालत में ही थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News