अहम खबर: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज होगा फ्री

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 08:56 AM (IST)

लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज फिर फ्री होगा। किसानों ने मंडी में आ रही समस्याओं के चलते यह फैसला लिया है। बता दें कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से किसानों को मंडियो में आ रही मुश्किलों के विरोध में 20 अक्तूबर को नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।

toll plaza ludhiana

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि मंडियों में से किसान की फसल को उठाया जाए परंतु आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में कई दिनों से भारी समस्याओं का सामना कर रहा है।

toll plaza

11 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने लुधियाना दाना मंडी का दौरा करने के बाद किसानों को यह विश्वास दिलाया था की 2-3 दिन में धान की फसल को उठाने का काम शुरू हो जाएगा परंतु आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी मंडी में किसान की फसल वैसे ही पड़ी हुई है। 20 अक्टूबर को भारतीय किसान-मजदूर यूनियन के पदाधिकारी पहले नई दाना मंडी जालंधर बाईपास में इकट्ठे होंगे, फिर मंडी से ट्रक और ट्रालियों में धान की बोरियां भरकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर ले जाएंगे और तब तक टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा जब तक मंडी में धान की खरीद व लिफ्टिंग शुरू नहीं हो जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News