पंजाब बोर्ड के अधिकारियों का कारनामा, 9 महीने के बच्चों ने 5वीं कक्षा की परीक्षा की पास!
punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 12:50 PM (IST)

बनूड़: पंजाब बोर्ड के अधिकारियों की गलतियों के कारण सरकारी विभाग हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से ऐलान किए गए 5वीं के नतीजे के नजदीकी गांव कॉलोनी के एक विद्यार्थी को 9 महीने की उम्र में ही 5वीं पास करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से मार्च -2021 का 5वीं क्लास का नतीजा घोषित किया गया है। उसमें गांव कलौली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी परवीन कुमार की तरफ से, जिसका रोल नंबर 5021780965 इसके तहत 5वीं क्लास के पेपर दिए गए थे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नतीजे में परवीन कुमार की उम्र 9 सितम्बर 2020 दिखाई गई है, जिसके हिसाब से उस विद्यार्थी ने 9 महीने की उम्र में ही 5वीं की परीक्षा पास कर ली है।
प्रवीण के मां-बाप ने बताया कि उसकी असली जन्म तारीख़ 9 सितम्बर, 2009 है, जबकि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 5वीं के डी.एम. सी. पर 9 सितम्बर, 2020 लिखा हुआ है। उन्होंने शिक्षा बोर्ड के आधिकारियों को यह गलती ठीक करके दोबारा डी.एम. सी. भेजने की मांग की है।