पंजाब में एक साथ 2 छुट्टियां, बंद रहेंगे School और दफ्तर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 08:40 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के स्कूल 2 और 3 अक्टूबर को बंद रहेंगे। दरअसल, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती जबकि  3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश में सरकारी छुट्टियां रहेंगी।  ये छुट्टियां अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में बुधवार और गुरुवार को होंगी। इसके अलावा, 3 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके कारण उस दिन राज्य भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 

यहां देखें List
1 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर देशभर में अवकाश रहेगा। 

3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती का पर्व मनाया जाएगा। 

5 अक्टूबर: हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण एक और सार्वजनिक अवकाश है।

6 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News