पंजाब में 15 सितंबर को सभी सेवा केंद्र बंद! हो गया बड़ा ऐलान
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 04:22 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब के सभी सेवा केंद्र 15 सितंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे और लोगों का काम पूरी तरह से ठप रहेगा। कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 15 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है।
पंजाब सेवा सेंटर कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कहा कि 15 सितंबर को सेवा सेंटरों में काम बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मोहाली में लेबर डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उसी दिन कर्मचारी संघर्ष की अगली रणनीति के बारे में भी फैसला करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

