पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, नए आदेश हुए जारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 12:33 PM (IST)

संगरूर (सिंगला): पंजाब सरकार के आदेशों का पालन करते हुए और बाढ़ जैसी स्थिति के खतरे को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने आदेश जारी किया है कि जिला संगरूर के 26 गांवों में आने वाले सभी स्कूलों और अन्य गांवों के 24 स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाकर अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) के अनुसार बारिश या बाढ़ के कारण जिन स्कूलों का बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है और जो खुलने की स्थिति में नहीं हैं, उनमें शामिल हैं –

ब्लॉक संगरूर-1 का स.स.स.स. कांझला

  • ब्लॉक संगरूर-2 के स.स.स.स. भवानीगढ़ कन्या, स.स.स.स. चन्नो, स.ह.स. पलासौर, स.ह.स. काकड़ा
  • ब्लॉक लहरागागा के स.स.स.स. हरियाऊ, स.स.स.स. लहरागागा, स.स.स.स. भूटाल खुर्द
  • ब्लॉक मूनक का स.स.स.स. मूनक (क)
  • ब्लॉक धूरी के स.मि.स. पेडनी, स.मि.स. बब्बनपुर, स.मि.स. हसनपुर, स.स.स.स. धूरी कन्या
  • ब्लॉक शेरपुर के स.ह.स. मोहिमदपुर, स.स.स.स. शेरपुर, स.स.स.स. मूलोवाल
  • ब्लॉक चीमा का स.ह.स. किला भरीयां
  • ब्लॉक सुनाम-1 का स.ह.स. रामगढ़ जवंधे
  • सुनाम-2 का स.स.स.स. लाडबनजारा, स.ह.स. बलियाल

जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) की रिपोर्ट के अनुसार जिन स्कूलों का ढांचा प्रभावित हुआ है, वे भी बंद रहेंगे। इनमें शामिल हैं – ब्लॉक लहरागागा का स.प.स. चंगालीवाला, ब्लॉक संगरूर-1 के स.प.स. रामनगर बस्ती संगरूर, स.प.स. बेनड़ा-1, ब्लॉक सुनाम-2 का स.प.स. दिड़बा। स्पष्ट किया गया है कि ये सभी स्कूल केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षक और स्टाफ को पूर्ण रूप से उपस्थित रहना होगा। इसके अलावा, जिन गांवों/शहरों के स्कूल घग्गर नदी (जो पिछले 5 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है) के बिल्कुल पास हैं, वहां जन-धन के नुकसान से बचाव के लिए इन स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इन गांवों में शामिल हैं – खनौरी, बनारसी, बाउपुर, नवागांव, जसवंतपुरा उर्फ होतिपुर, अन्दाना, शाहपुर थेड़ी, चांदू, मंडवी, बग्गां, बुसेहड़ा, हमीरगढ़, सुरजन भैणी, भुंदरभैणी, सलेमगढ़, मकरौड़ साहिब, फूलद, गनोटा, घमूर्घाट, रामपुर गुज्जरां, हांडा, कुंदनी, वजीदपुर, कबीरपुर, कड़ैल और मूनक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News