पंजाब के स्कूलों के समय में बदलाव, जानिए अब क्या हैं Timing

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 10:32 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदलाव किया है। 1 अक्टूबर यानि आज से स्कूल नए समय अनुसार खुले, जो अक्टूबर माह तक ही लागू रहेगा और मौसम के अनुसार बाद में समय में फेरबदल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर से राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। इसी तरह, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे। इसके बाद, 1 नवंबर से स्कूलों का समय फिर से बदल जाएगा। इस समय से सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जबकि मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक खुले रहेंगे। यह नया समय 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News