Punjab में बदली Schools की Timing, 1 अक्टूबर से इतने बजे लगेंगे स्कूल

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 01:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के स्कूलों का समय पहली अक्टूबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर समुह जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी कर दिया गया है।    

पहले यह था स्कूलों का समय

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है। 

अब एक अक्टूबर से यह होगा स्कूलों का समय

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News