Punjab : होशियारपुर में सनसनीखेज वारदात! आर्मी जवान ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 06:21 PM (IST)
होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुकेरियां के सुनेहड़ा गांव में एक आर्मी जवान पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आर्मी जवान एक दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

