Punjab : अमृतसर में शर्मसार करने वाली वारदात, युवती से Rape की कोशिश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 11:48 PM (IST)

अमृतसर  (संजीव): धोखे से युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के मामले में थाना जंडियाला की पुलिस ने 4 व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों में नानक सिंह व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

पीड़ित युवती के परिवार वालों द्वारा एक वीडियो में कहा गया है कि उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और उनकी लड़की को बुरी तरह पीटा गया और घायल कर दिया गया। इसके बाद वे मानांवाला अस्पताल गए, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया, वहां के डॉक्टरों ने उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में रैफर कर दिया गया। किसी भी अस्पताल में उनकी पीड़ित लड़की का इलाज नहीं हो रहा है।
 
क्या कहना है पुलिस का
थाना जंडियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरचंद सिंह का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास व छेड़छाड़ करने के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की मैडिकल जांच करवा ली गई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News