Punjab : शिव सेना नेता को मिली जान से मारने की धमकी! 6 जून तक का अल्टीमेटम
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 07:05 PM (IST)
खरड़, (अमरदीप सिंह सैणी) : पंजाब में शिवसेना नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस बारे जानकारी देते शिव सेना पंजाब प्रधान संजीव घनौली ने बताया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने 6 जून तक उन्हें और सचिन घनौली को निशाना बनाने की धमकी दी है।
संजीव घनौली ने कहा कि इस संबंध में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को जरूरी कदम उठाने चाहिए।
इस मामले में युवा शिव सेना पंजाब के प्रधान अरविंद गौतम ने पंजाब पुलिस प्रमुख से मांग की कि संजीव घनौली की सुरक्षा और मजबूत की जाए। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की गहराई से जांच हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि घनौली को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।


